बमोरी के तीन तालाबों पर श्रेय लेने की होड़
बमोरी में कपासी और म्याना के सब स्टेशन को लेकर भाजपा और कांग्रेस की बीच चली श्रेय की होड़ खत्म हुई तो अब तीन तालाबों का मुद्दा सामने आ गया है। भाजपा नेता ओएन शर्मा का कहना है कि जिन तालाबों के लिए कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह सिसौदिया भूख हड़ताल कर रहे हैं, उनमें से तीन तो पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं। उनका कहना है कि पिछले साल अप्रैल में उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सीधे ज्ञापन दिया था। उधर कांग्रेस विधायक का कहना था कि उनके अनशन के बाद अब भाजपा नेता लीपापोती करने में लग गए हैं। यह मामला बमोरी के छतरपुरा, पन्हेटी और ग्वाल टोरिया तालाब का है।