पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक की हत्या करने वालों की पहचान, 5 को पकड़ा

युवक की हत्या करने वालों की पहचान, 5 को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुना

सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गोदाम पर पिछले दिनों युवक की हत्या करने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। 5 युवकों से पूछताछ की जा रही हैं। हालांकि इन्होंने युवक के साथ मारपीट के संबंध में भी पुलिस को जानकारी दी है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसके पकड़े जाने की भी उम्मीद है।

सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गोदाम पर एक युवक घायल अवस्था में मिला था। बेहोशी की वजह से मृत्यु पूर्व बयान भी नहीं हो पाए थे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया था। वारदात के दूसरे दिन युवक की पहचान मनोज रजक के रूप में हुई थी।

पुलिस को शक था कि इसकी हत्या करने वाले उसके दोस्त या करीबी हो सकते हैं। इसी आधार पर पूछताछ की गई तो कड़ी से कड़ी जुड़ी। 5 युवक पकड़े गए हैं। वहीं मुख्य आरोपी अभी फरार है। इसकी तलाश में भी दबिश दी जा रही है। संभावना है कि पुलिस जल्द ही इस अंधे कत्ल का खुलासा करेगी।

खबरें और भी हैं...