पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी में तुलाई के लिए 1500 रुपए मांगे, पूछा तो बंद कर दी तुलाई

मंडी में तुलाई के लिए 1500 रुपए मांगे, पूछा तो बंद कर दी तुलाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी में तुलाई के लिए 1500 रुपए मांगे, पूछा तो बंद कर दी तुलाई

गुना |
नानाखेड़ी मंडी में गेहूं की तुलाई के लिए 1500 रुपए मांगे जाने के कथित मामले को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद उक्त केंद्र पर तुलाई करने वाले सोसायटी के कर्मचारी भी गायब हो गए। कांग्रेस नेता शेखर वशिष्ठ ने बताया कि उनका एक कर्मचारी गेहूं लेकर मंडी गया था, उसे पैसे की मांग की गई। जब वे मंडी पहुंचे तो कुछ और किसानों ने भी यह आरोप लगाए। वहीं मंडी समिति के पूर्व सदस्य नीरज निगम ने भी कहा कि जब हमने कर्मचारियों से पूछताछ की तो तीनों कांटों पर तुलाई बंद कर दी गई ।

खबरें और भी हैं...