बिजली संबंधी शिकायतों के लिए भोपाल में कॉल सेंटर
बिजली संबंधी शिकायतों के लिए भोपाल में कॉल सेंटर
गुना | बिजली संबंधी शिकायत के लिए लोग अब सीधे भोपाल शिकायत कर सकेंगे। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार गुना एवं अशोकनगर के लोगों के लिए भोपाल में एक कॉल सेंटर बनाया गया है। इस पर शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली को लेकर होने वाली शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं। कॉल सेंटर का नंबर 1912 है। साथ ही 0755-255122 पर शिकायत की जा सकती है।