ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दोबारा टेस्ट देने पर नहीं लगेगी फीस
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दोबारा टेस्ट देने पर नहीं लगेगी फीस
गुना | ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट में एक बार फेल होने के बाद दोबारा टेस्ट कराने के लिए अलग से फीस नहीं ली जाए। परिवहन विभाग इस पर विचार कर रहा है। अभी आवेदकों को पहले लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट देना होता है। इसे पास करने के बाद परमानेंट लाइसेंस के लिए टेस्ट देना होता है। आवेदक अगर इसमें फेल हो जाता है तो उसे दोबारा टेस्ट देना पड़ता है।