पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती के जुलूस में लाउडस्पीकर को घेरकर चलते रहे पुलिसकर्मी, पूरे रूट पर तैनात थे जवान

परशुराम जयंती के जुलूस में लाउडस्पीकर को घेरकर चलते रहे पुलिसकर्मी, पूरे रूट पर तैनात थे जवान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | परशुराम जयंती पर बुधवार को ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा चल समारोह निकाला गया। इस यह इसलिए खास रहा, क्योंकि इस पूरे माह के दौरान शहर में कई बार जातीय तनाव की स्थिति बनी। हालांकि शहर में करीब 3 किमी चले इस जुलूस के दौरान कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के आगे-पीछे और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसके अलावा इसके रूट पर जगह-जगह पुलिस बल मौजूद रहा। 5-5 पुलिसकर्मी तो लाउड स्पीकर के आसपास ही बने रहे। आयोजकों ने उन शर्तों का पूरा पालन किया, जिनके आधार पर जुलूस की अनुमति मिली थी। यानि इसमें कोई डीजे नहीं बजाया गया। न ही हथियार या लाठी लेकर ही कोई आया।

हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण : दोपहर दो बजे के आसपास दुबे कालोनी स्थित प्रांगण में हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओएन शर्मा, ब्राह्मण समाज संगठन के पदाधिकारी नर्वदा शंकर भार्गव एवं रजनीश शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...