पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वराज गांवों में 7 काम होने थे, सिर्फ बैंक में खाता और बिजली कनेक्शन ही मिला

स्वराज गांवों में 7 काम होने थे, सिर्फ बैंक में खाता और बिजली कनेक्शन ही मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान के तहत चुने गए गांवों की हकीकत जानने के लिए दिल्ली से दल आया। गुना ब्लॉक के रेझाई में देखा कि 7 योजनाओं में से सिर्फ दो में ही काम हुआ है। बाकी की स्थिति बुरी थी। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका गांव और सबका विकास का नारा दिया है, ताकि लोगों तक पूरी योजना पहुंच सके।

ग्राम स्वराज अभियान के तहत 14 अप्रैल से 5 मई के बीच इन गांवों में योजना से लोगों को जोड़ा जाएगा। कउज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत हर घर में बिजली, उजाला योजना के तहत सीएफएल उपलब्ध कराना, प्रधानमंत्री जन धन खाते, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत सबक को कवर करना होगा। वहीं मिशन इंद्र धनुष के तहत 7 साल तक के बच्चों का टीकाकरण करना होगा। इसकी योजनाओं की स्थिति जानने के लिए भारत सरकार के अपर सचिव नदीम खान, उप सचिव सुरेंद्र कुमार गर्ग टीम के साथ गुना आए। उन्होंने स्थिति देखकर चिंता जताई ।

यह थी स्थिति : रेंझाई गांव में जन धन योजना के तहत 90 प्रतिशत लोगों के खाते खोले गए। वहीं 75 प्रतिशत परिवार के यहां सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन दिए गए।

खबरें और भी हैं...