गर्म हवा से पारा 410 पर पहुंचा, कल से चलेगी लू
44 डिग्री तक जा सकता है दिन का तापमान
गुना | राजस्थान से आ रही गर्म हवा से दिन तापमान बढ़ने लगा है। फिलहाल कोई राहत देने वाला सिस्टम सक्रिय न होने की वजह से आने वाले दिनों में लू का प्रकोप भी हो सकता है। पिछले चार दिन से पारा लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अगले एक हफ्ते के दौरान तापमान 43-44 डिग्री तक जा सकता है। बुधवार को तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। इस सीजन में तीसरी बार पारा इस स्तर पर पहुंचा है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के दायरे में रहा, जिसकी वजह से लोगों को रात में राहत मिल रही है। इस समय उत्तर-पश्चिमी हवाओं का जोर है।
48 घंटे में गर्मी बढ़ने की संभावना : मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 अप्रैल के बाद गर्मी का प्रकोप ज्यादा बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में वर्तमान के मुकाबले 3 से4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जिससे शाम और रात को मिलने वाली राहत भी घट जाएगी।