- Hindi News
- National
- शहर में सीसीटीवी कैमरे के लिए केबल बिछा रहे युवक की करंट से मौत, कंपनी बोली, हमारा यहां तो काम बंद है
शहर में सीसीटीवी कैमरे के लिए केबल बिछा रहे युवक की करंट से मौत, कंपनी बोली, हमारा यहां तो काम बंद है
बीजी रोड क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की लाइन बिछाते समय एक युवक की करंट लगाने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जो कंपनी शहर की सुरक्षा के लिए कैमरे लगा रही है, उसी के यहां मृतक कार्यरत था। जबकि कंपनी का कहना है कि हमारे यहां बुधवार को काम ही बंद था। सिटी कोतवाली क्षेत्र के बीजी रोड पर यह हादसा हुआ, पुरानी छावनी निवासी सोनू केवट करंट लगने से जख्मी हो गया, इसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना-कैमरे लगा रही कंपनी में काम करता था युवक: मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी मनीराम ने बताया कि शहर में कैमरे लगा रही कंपनी के यहां युवक कार्यरत था। हालांकि जांच के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।
हनी वेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड के अधिकारी संदीप का कहना था कि बुधवार को कंपनी ने कोई कार्य नहीं कराया। फिर हादसे कैसे हो सकता है। उन्होंने मृतक के संबंध में कहा कि वह हमारा कर्मचारी नहीं है। हमारा काम बुधवार को बंद था।
केबल में कट था इसी के चपेट में आने से मौत
युवक कैमरे के लिए केबल बिछा रहा था। इसी दौरान वहां से निकली लाइन में कट होने से वह इसकी चपेट में आ गया। वह नीचे गिरा। इसके बाद इलाज के लिए ले गए, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।