पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोन में 53, परवाह में 68 और कुंभराज में 18 जोड़े बने एक दूजे के हमसफर

आरोन में 53, परवाह में 68 और कुंभराज में 18 जोड़े बने एक-दूजे के हमसफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोन में जनपद ने मुख्यमंत्री कन्यादान में पीले कराए 53 कन्याओं के हाथ

भास्कर टीम| आरोन/कुंभराज/राघौगढ़/झागर

अक्षय तृतीया के मौके पर जिले में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए गए। इसमें कहीं सरकारी खर्च पर सम्मेलन हुए तो कहीं समाजों द्वारा आयोजन समितियां बनाकर विवाह कराए गए। आरोन में मप्र शासन एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया। इसमें 53 जोड़े एक दूजे के हमसफर बने। इसमें वर- वधु के साथ परिजन व उनके रिश्तेदार भी शामिल हुए। इसमें जनपद अध्यक्ष अशोक सिंह रघुवंशी, एसडीएम अरविंद वाजपेयी, जनपद सीईओ तीजा पंवार सहित स्टाफ व ग्राम पंचायतों के सचिव और ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। जनपद अध्यक्ष ने सम्मेलन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर वर- वधु को आशीर्वाद दिया।

परवाह में धाकड़ और कुंभराज में साहू समाज ने कराया विवाह सम्मेलन

कुंभराज में साहू समाज के 18 जोड़ों की शादियां हुईं

कुंभराज|
अक्षय तृतीया के मौके पर कस्बे में बुधवार को साहू समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। शिव टेकरी के नीचे पेट्रोल पंप के पास आयोजित कराए गए इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 18 जोड़े एक दूजे के हमसफर बने। इसके पूर्व कलश यात्रा निकाली गई और गंगाजली पूजन भी कराया गया। इसमें कुंभराज, मृगवास, सानई, बीनागंज, चांचौड़ा सहित गुना जिले और राजगढ़ जिले से भी समाज के लोग शामिल हुए।

परवाह में 68 जोड़ों की हुई शादियां

झागर|
क्षेत्र के परवाह गांव में क्षत्रीय किरार धाकड़ समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन व देवयज्ञ हुआ। इसमें 68 जोड़ें एक दूजे के हमसफर बने। सम्मेलन की तैयारियां आयोजन समिति द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। सम्मेलन में दांपत्य में बंधन वाले दोनों जोड़ों को आयोजन समिति द्वारा शादी की रस्में पूरी होने के बाद गृहस्थी का जरूरी सामान भी दिया गया। देवयज्ञ और विवाह संस्कार आचार्य सत्येंद्र शर्मा के निर्देशन में कराए गई। इसमें गुना जिले सहित राजस्थान व मप्र के अन्य जिलों से भी समाज के लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...