पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाजजनों ने पूजन अर्चन कर मनाई परशुराम जयंती

समाजजनों ने पूजन- अर्चन कर मनाई परशुराम जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर टीम| राघौगढ़/विजयपुर/मधुसूदनगढ़

ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। जयंती के मौके पर राघौगढ़ में बुधवार सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला में एकत्रित हुए समाज के लोगों ने पूजन और अर्चन कर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दरअसल जहां पर समाज द्वारा चार दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। परशुराम जयंती के परिप्रेक्ष्य में 22 अप्रैल को कस्बे में चल समारोह निकाला जाएगा। आज 18 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के पहले दिन पूजन अर्चना किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। अब 22 अप्रैल तक लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम चलेंगे। जबकि समापन पर जुलूस निकाला जाएगा। इसमें राघौगढ़ के अलावा गुना, आरोन, रुठियाई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग सम्मिलित होंगे।

धार्मिक

राघौगढ़ में पूजन के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय महोत्सव, विजयपुर और मधुसूदनगढ़ में भी मनी जयंती

सफाई अभियान चलाकर मनाई जयंती

मधुसूदनगढ़। क्षेत्र के नलखेड़ा गांव में लोगों ने श्रमदान कर साफ- सफाई कर परशुराम जयंती मनाई। इसमें दीपक शर्मा, महिपालसिंह यादव, जितेंद्र यादव सहित अन्य युवाओं ने श्रमदान किया।

परशुराम चालीसा पाठ कर मनाई जयंती

विजयपुर|
पालिका बाजार में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती मनाई गई। जयंती के मौके पर पहले समाज के लोगों ने चालीसा पाठ किया फिर हवन और आखिर में महाआरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। इसमें समाज अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महावीर पांडे, कमलेश शर्मा, पं. हरि श्याम शर्मा, केशव शर्मा, कपिल शर्मा, मंगल मूर्ति तिवारी, नंदकिशोर शर्मा, लोकेश शर्मा, गिर्राज शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...