पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घायल के फोटो खींचते रहे लोग, तीन युवाओं ने ऑटो से अस्पताल पहुंचाया

घायल के फोटो खींचते रहे लोग, तीन युवाओं ने ऑटो से अस्पताल पहुंचाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा रोड पर बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल अस्पताल पहुंचाने की जगह भीड़ में खड़े लोग मोबाइल से उसके फोटो खींच रहे थे। घायल की मदद करने तीन युवक पहुंचे तो उन्हें भी भीड़ ने यह कहकर रोकने का प्रयास किया कि तुम फंस जाओगे, लेकिन युवाओं ने घायल को ऑटो से अस्पताल पहुंचाकर उसका इलाज कराया।

दरअसल बुधवार दोपहर 3 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो बाइक आमने सामने से टकरा गई। इस हादसे में गुना शादी समारोह में शामिल होने जा रहा विनोद अहिरवार को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसके सिर से खून निकल रहा था। अचानक युवक बेहोश हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गया। घायल काे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की जगह भीड़ में खड़े लोग मोबाइल से फोटो खींच रहे थे। इसी बीच बाइक से निकले तीन युवक अमर यादव, बिट्टु जैन, रामकुमार भार्गव ने बाइक रोककर घायल को अस्पताल पहुंचाने ऑटो किया फिर उसे जिला अस्पताल लेकर भर्ती कराया। जब युवाओं ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया जब कही जाकर मौके पर डायल 100 मौके पर पहुंची।

घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले युवक बिट्टु ने बताया कि जब घायल को अस्पताल लेकर पहुंच रहे थे तब फोटो ले रहे कुछ लोगों ने कहा तुम फंस जाओगे, डायल 100 को बुला लो, लेकिन जब तक डायल 100 आती तब तक उसका इलाज हो सकता है। यही सोचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विदिशा रोड पर बाइकों की भिड़ंत

खबरें और भी हैं...