कौशल व रोजगार एवं स्वरोजगार शिविर आज से
कौशल व रोजगार एवं स्वरोजगार शिविर आज से
गुना | जिले में 16 मई से ब्लाक स्तर पर कौशल व रोजगार एवं स्वरोजगार पंजीयन शिविरों का आयोजन होगा। जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीणा ने बताया पहला शिविर बमोरी के जनपद पंचायत परिसर में होगा। इसके बाद 19 को जनपद पंचायत परिसर राधौगढ़, 23 को आरोन, 26 गुना व चांचौड़ा में 31 को लगेगा। सभी शिविर जनपद पंचायत परिसरों में होंगे।