पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पश्चिमी मप्र में बने सिस्टम के कारण आधी के साथ गिरीं बूंदें

पश्चिमी मप्र में बने सिस्टम के कारण आधी के साथ गिरीं बूंदें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | दिनभर तीखी गर्मी के बाद मंगलवार शाम को 6 बजे से मौसम अचानक बदल गया। धूलभरी आंधी के साथ आसमान में बादल छा गए। इस दौरान मामूली बूंदाबांदी भी हुई। जिलेभर में मौसम ऐसा ही बना रहा। दिन में पारा 42.6 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं रात में बादलों के कारण तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

क्यों बदला मौसम : पश्चिमी मप्र और राजस्थान पर चक्रवाती हवा का सिस्टम बना हुआ है। साथ ही उप्र से मप्र होते हुए महाराष्ट्र तक एक टर्फ लाइन भी बनी है। जो समुद्र से नमी खींच रही है। इसकी वजह से सुबह के समय आर्द्रता का स्तर 40 फीसद तक पहुंच गया। जो सामान्य से दो गुना ज्यादा है।

आगे क्या : अगले 24 घंटे के दौरान बिखरे-बिखरे बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तापमान 43 से 44 डिग्री तक रह सकता है। जबकि 18-19 मई को धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

खबरें और भी हैं...