पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • त्यागपत्र देने वाले डॉक्टर को मनाएंगे : नपाध्यक्ष

त्यागपत्र देने वाले डॉक्टर को मनाएंगे : नपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड की स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहां अब सिर्फ एक लेडी डॉक्टर बची हैं, उन्हें भी प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीजों को देखना पड़ता है। बिगड़ी स्थितियों के बीच नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि हम डॉक्टरों को मनाने जाएंगे। ताकि गरीब मरीजों को इलाज मिल सके। 2 साल पहले तक मेटरनिटी वार्ड में 6 से ज्यादा स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं, लेकिन धीरे-धीरे सभी ने त्याग पत्र दे दिया। वजह है अस्पताल में होने वाले हंगामे? अब सिर्फ एक लेडी डॉक्टर आभा शर्मा ड्यूटी दे रही हैं। एक अकेली लेडी डॉक्टर द्वारा सभी मरीजों को देखा जाता है। अस्पताल में कोई भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इस वजह से स्थिति बिगड़ रही है। पिछले दिनों एक शिशु की मौत हो गई थी, स्त्री रोग विशेषज्ञ ऊषा चौरसिया इसी दिन से ड्यूटी पर नहीं आ रही है। वह सीजर आदि करती थीं।

25 डिलेवरी रोज होती हैं अस्पताल में : 100 मरीज हमेशा भर्ती रहते हैं, 25 डिलेवरी और 2 सीजेरियन रोज मेटरनिटी में होते हैं। मप्र के सबसे बड़े जिला अस्पतालों में गुना शुमार होने के बाद भी डॉक्टर नहीं है। जनप्रतिनिधि, सरकार और प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

बिगड़ते हालात

मेटरनिटी में 1 लेडी डॉक्टर को देनी पड़ रही डबल ड्यूटी, रोज देखतीं है करीब 100 मरीज

हम निवेदन करेंगे वापस आने के लिए

नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ अस्पताल नहीं आ रही हैं। उन्हें वापस लाने के लिए हम निवेदन करेंगे, उन्हें घर जाएंगे। ताकि गरीब मरीजों के इलाज के लिए वह वापस आ जाएं। नपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...