पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सायबर सेल से चोरी हार्ड डिस्क में ऐसा क्या था जो उसे एसपी के रहते भी चुराया गया: विधायक

सायबर सेल से चोरी हार्ड डिस्क में ऐसा क्या था जो उसे एसपी के रहते भी चुराया गया: विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की सुरक्षा 66 सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है, यह चालू हो चुके हैं। इसके लिए एसपी ऑफिस के पीछे कंट्रोल रूम बनाया है। इसका उद्घाटन करने के लिए मंगलवार को आईजी, डीआईजी 35 मिनिट देरी से पहुंचे। जिस कारण विधायक पन्नालाल शाक्य और नपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा को इंतजार करना पड़ा। उनके आने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ । इस दौरान विधायक ने कहा यह चिंता का विषय है, एसपी के रहते हुए सायबर सेल से हार्ड डिस्क चोरी हो गई, इसमें ऐसा क्या था? जिसे चुराने की जरूरत पड़ी। हमने जिन्हें चोर पकड़ने के लिए नियुक्त किया है, कहीं वही तो चोरी नहीं कर रहे? इस दौरान आईजी अंशुमान यादव, डीआईजी मनोहर वर्मा, कलेक्टर विजय दत्ता, एसपी निमिष अग्रवाल भी मौजूद थे। नपा अध्यक्ष ने समारोह में कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर वाॅटर कूलर लगवा रही है। पुलिस विभाग को जरूरत है तो वह बता सकते हैं।

35 मिनिट देरी से पहुंचे आईजी , 3 साल पहले सायबर सेल से चोरी हुई थी हार्ड डिस्क

जिन्हें जिम्मा दिया वो तो नहीं कर रहे चोरी

विधायक ने कहा कि चोरी पकड़ने के लिए हमने जिन्हें जिम्मा सौंपा है, कहीं वही तो चोरी नहीं कर रहे? उन्होंने पिछले वर्षों में एसपी ऑफिस स्थित सायबर सेल से चोरी हुई हार्ड डिस्क के सिलसिले में यह बात कही थी। नई-नई तकनीक का जिम्मा संभालने वाला जानबूझकर गलती तो नहीं कर रहा है।

दो मामलों में तकनीक का मिला लाभ

एसपी ने बताया कि एक व्यक्ति के गुमशुदगी का मामला सामने आते ही हमने कैमरों के फुटेज देखे तो वह जाते हुए नजर आया। वही दूसरा मामला हनुमान चौराह से 2 दिन पहले एक बाइक चोरी हुई थी। फुटेज खंगाले तो आरोपी की पहचान हो चुकी है। अब उसे गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुरक्षा का यह है सिस्टम जिससे बचना है किसी का भी मुश्किल

30 प्रमुख जगहों पर 166 कैमरे लगे हुए हैं। इनमें से 30 ऐसे हैं जो 360 डिग्री पर घूम सकते हैं।

हर कोने में होने वाली गतिविधियों को 24 घंटे रिकॉर्ड किया जाएगा और 30 दिन तक यह रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी रहेगी।

4-मेगा पिक्सल के यह कैमरे इतनी साफ तस्वीर लेते हैं कि यातायात के नियम तोड़ने या किसी को टक्कर मारकर भाग रहे वाहन की नंबर प्लेट को भी आसानी से पढ़ सकते हैं।

विशाल स्क्रीन पर एक समय में 32 कैमरों में कैद होने वाले दृश्य देखे जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...