पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो बार थाने की जिम्मेदारी छीनी, अब इंस्पेक्टर की तैनाती

दो बार थाने की जिम्मेदारी छीनी, अब इंस्पेक्टर की तैनाती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | कुंभराज में हुए तनाव के बाद स्थिति तो सुधर गई है, लेकिन वहां अब इंस्पेक्टर संजीव तिवारी की तैनाती कर दी गई है। पहले सब इंस्पेक्टर मलखान सिंह थाने की जिम्मेदारी छीन ली गई है। उनके कार्यकाल में ही कुंभराज में तनाव हुआ था। उन पर भेदभाव के भी आरोप लगे थे। इससे पूर्व श्री सिंह मृगवास चौकी का भी प्रभारी रहते हुए तनाव हुआ और फर्जी वीडियो के आधार पर कई निर्दोष लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। उस समय भी उन पर कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। यही वजह से पुलिस अधिकारी कार्रवाई करने से कतराते हैं।

खबरें और भी हैं...