दूसरी ओर की दुकानों को बचाने की कोशिश कर रही है नपा
दो माह से ठप पड़ा स्टेशन रोड का काम जैसे ही शुरू हुआ तो उससे जुड़े विवाद भी उठने लगे। सड़क के चौड़ीकरण में बाधा बन रही दुकानों के कब्जेधारियों ने कलेक्टर को लिखे पत्र में नपा पर भेदभाव का आरोप लगाया है। दुकानदारों का कहना है कि एक ओर की दुकानों को बचाने के लिए हमें मोहरा बनाया जा रहा है। वहीं नपाध्यक्ष राजेंद्र सलूजा का कहना है कि वे भी बुधवार को कलेक्टर से मिल रहे हैं और स्टेशन रोड सहित शहर से जुड़े कई मुद्दों पर उनसे चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को कई बार कहा जा चुका है कि वे अनुबंध की शर्तों के मुताबिक 7 गुणा 7 की दुकानें बना लें। लेकिन वे मान नहीं रहे हैं, इसलिए हमने उनकी किराएदारी निरस्त कर दी है।
3 माह से चल रहा है टकराव : टकराव की स्थिति पिछले तीन माह से बनी हुई है। नपा ने पहले कब्जे समेटने का नोटिस दिया। जब दुकानदार नहीं माने तो उनके अनुबंध निरस्त कर दिए गए।