गुना| शासन द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बाद रोजगार सहायकों
गुना| शासन द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बाद रोजगार सहायकों की मांग पर अमल नहीं किया गया। जिस असंतुष्ट होकर ग्राम रोजगार सहायक नियमितिकरण की मांग को प्रदेश आह्वान पर मप्र के सभी ग्राम रोजगार सहायक मंगलवार से हड़ताल पर रहे। ग्राम रोजगार सहायक संघ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि हड़ताल से मनेरगा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, असंगठन मजदूरों का सत्यापन आदि सभी कार्य प्रभावित रहे। हमारी हड़ताल जब तक चलेगी जब तक शासन हमारी मांगे नहीं पूरी कर देता। हड़ताल सभी ब्लाक मुख्यालयों पर जारी है।