पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रैली निकालकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सौंपेंगे ज्ञापन

रैली निकालकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सौंपेंगे ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना|आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन की पदाधिकारियों की बैठक सीटू कार्यालय डाकबंगला में कृष्णा कुशवाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्यस्तरीय आह्वान पर 16 मई बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन आंदोलन कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया जाएगा। इसके पूर्व डाक बंगला से आंगनवाड़ी कर्मियों की रैली शुरू होगी। जो हनुमान चौराहे होती हुई कलेक्ट्रेट कार्यालय पर सभा में परिवर्तित हो जाएगी। सभा को सीटू सहित यूनियन के पदाधिकारी संबोधित करेंगे। यूनियन अध्यक्ष किरण तिवारी ने बताया कि 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मौजूदा मानदेय 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार, सहायिका का 2500 हजार से बढ़ाकर 5000 हजार रुपए करने की घोषणा की थी। सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष व सेवानिवृत्ति पर कार्यकर्ता को 1 लाख रुपए और सहायिका को 75 हजार रुपए देने व आकस्मिक मृत्यु पर पर परिवार की बेटी को नियुक्ति में 10 अंक की छूट देने की सहित अन्य घोषणाएं की थी। लेकिन इन पर अभी तक अमल नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...