पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक... कलशयात्रा और भागवत पूजन के साथ शुरू हुई भागवत कथा

धार्मिक... कलशयात्रा और भागवत पूजन के साथ शुरू हुई भागवत कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झागर|ब्लाक बमोरी की ग्राम पंचायत उकावद कला में कलश यात्रा के सोमवार को श्रीमद भागवत कथा ग्राम उकावदकला में आरंभ हुई। भागवत ज्ञान यज्ञ का आरंभ शोभायात्रा व पूजा अर्चना के साथ हुआ। शोभायात्रा का आरंभ ईश्वरलाल धाकड़ कालोनी चौराहा गोया उकावद वालों के यहां से शुरू हुई। जिसमें महिलाओं के सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा में श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की धुन पर भजन कीर्तन करते हुए नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में कथावाचक व्यास पं. बृजकिशोर पारीक ग़ुड्डा महाराज भैंसाना राघौगढ़ हैं। ग्रामीणों ने शोभायात्रा को जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा अउत महाराज के चबूतरे पर विधिवत पूजन अर्चन के साथ कथा का आरंभ हुआ। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक चल रही है। रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम हो रहा है। कथा समापन 20 मई को प्रसादी वितरण हवन भंडारे के साथ होगी। इस अवसर पर मंगल सिंह, कन्हैयालाल, रामभरोसा, बाबूलाल, हरकिशन, घनश्याम, रघुवीर, शिवनारायण, अमर सिंह, सुरेश कैलाश शिक्षक, हरगोविंद देव सहित मौजूद थे।

श्रीरामकथा... कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीरामकथा

आरोन। बरखेड़ाहाट गांव में कलश यात्रा के साथ मंगलवार से संगीतमयी श्रीराम कथा की शुरुआत के साथ मंदिर कलश प्राण प्रतिष्ठा और 33 कुंडीय मारूती महायज्ञ का भी शुभारंभ हो गया है। सुबह कलश यात्रा तीन किमी दूर पचमढ़ी से शुरु हुई, जो दोपहर को हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर स्थित कथा स्थल पहुंची। इसके बाद यज्ञाचार्य पं. बृजकिशोर शास्त्री ने ग्रामीणों को सर्व प्रायश्चित संकल्प दिलाया और दश विधि स्नान आरती कराई। कलश यात्रा में सबसे आगे कथा के मुख्य यजमान सुरेश रघुवंशी अपनी प|ी सरोज बाई के साथ सिर पर श्रीरामचरितमानस लिए चल रहे थे। इस यात्रा में गांव की सभी महिला एवं बालिकाओं ने अपने सिर पर कलश धारण किए, जबकि पुरुष धर्म पताका लिए चल रहे थे। कलश यात्रा से पूरे गांव का माहौल धार्मिक हो गया था। सर्व प्रायश्चित संकल्प और दश विधि स्नान आरती के उपरांत श्रीराम कथा की शुरुआत भगवान गणेश की आरती से हुई। कथा वाचक शाश्वत महाराज ने भगवान श्रीराम के धरती पर जन्म लेने वाले कारणों को विस्तार से बताया। गांव में लगातार सात दिनों तक सुबह 33 कुंडीय यज्ञ होगा और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा चलेगी। रात 8 बजे से साढ़े 10 बजे अयोध्या से आई मंडली रामलीला का मंचन करेगी। कथा की आयोजक हनुमान गढ़ी मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से धर्मलाभ उठाने की अपील की है।

शिक्षा... 10वीं के बाद आप अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप विषय का चयन करें : निशांत शर्मा

गुना| 10वीं से 12वीं के छात्रों के लिए निशुल्क कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन रखा गया। सेमिनार में बढ़-चढ़कर बच्चों ने भाग लिया। सेमीनार में स्थानीय श्रेष्ठ कंपटीशन एकेडमी के डायरेक्टर निशांत शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे। उन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि 10वीं के बाद आप अपनी रुचि योग्यता के अनुरूप विषय का चयन करें। 11वीं व 12वीं की पढ़ाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य अध्ययन की तैयारी करें। ग्रेजुएशन में उन विषयों का अध्ययन करें जो “सिविल सेवा परीक्षा” पाठ्यक्रम के ऐच्छिक विषय हों। सामान्य अध्ययन के लिए कॉम्पीटिशन सक्सेस रिव्यू, प्रतियोगिता निर्देशिका, प्रतियोगिता दर्पण मासिक पत्रिकाओं का चयन करें। उन्होंने बताया कि 10वीं 12वीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट लें और अन्य सरकारी एवं प्राइवेट भर्तियों की जानकारी बच्चों को दी और बच्चों को जागरूक किया। सेमिनार का आयोजन एवं व्यवस्थाएं विकास रघुवंशी एवं मयूर पलिया ने की। इस अवसर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

बैठक... समस्याओं को लेकर किसान संघ देगा ज्ञापन

गुना| भारतीय किसान संघ जिला इकाई की विशेष जिला बैठक हुई। जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी जसवंत सिंह, संभाग जिला अध्यक्ष ब्रजेश रघुवंशी, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष, मंत्री पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में किसानों के भावांतर पंजीयन, तुलाई, बिजली, खाद, समस्याओं को लेकर जून माह में एक धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को केंद्र एवं राज्य सरकार के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष घनश्याम सिंह मंत्री जमनालाल, मंडल आरोन, सदस्य मौजूद थे।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय प ाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।

हमारा ई-मेल आईडी है m.dubey@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9926959199, 9893092468

खबरें और भी हैं...