गांव और ग्रामीणों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : अनिमेश भार्गव
भास्कर संवाददाता|जामनेर/ आवन
आज देश ओर प्रदेश दोनों में भाजपा की सरकार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन, गरीब और किसान के कल्याण की कई योजनाएं प्रारंभ की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना, हर घर बिजली, जन धन, आम आदमी बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी योजनाएं जनता की जिंदगी बदल रही हैं।
मुख्यमंत्री सरकार के माध्यम से दिला कर गांव गरीब और किसान की चिंता कर रहे हैं। यह बात मुख्य वक्ता अनिमेश भार्गव ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। 14 मई पंचायत चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत बेहराखेड़ी और आवन में भाजपा का झंडा वंदन एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशेष वक्त के रूप में राजेंद्र वास्त्री ने विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
शिवाजीनगर में किया कार्यकर्ताओं का सम्मान
झागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलो पंचायत महा अभियान कार्यक्रम के तहत बमोरी मंडल के ग्राम पंचायत शिवाजी नगर कॉलोनी में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जिला गुना के महामंत्री अशोक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष नरपत धाकड़, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बमोरी जितेंद्र किरार, जिला उपाध्यक्ष रवि गुर्जर, जिलामंत्री आयुष जैन एवं महामंत्री शिवराज किरार ग्राम के सरपंच भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। झागर, सामरसिंगा, धनोरिया, बनेह, परवाह,कुसेपुर, चुरेला, फतेहगढ़, कॉलोनी बमोरी, परांठ लालोनी, मंगरोडा, सुजाखेड़ी सहित सभी पंचायतों में अभियान के तहत कार्यक्रम हुए।