लेनदेन का था मामला, पुलिस को दी लूट की सूचना
गुना|ऊमरी चौकी में हुई लूट की शिकायत की प्रारंभिक जांच में लेनदेन का मामला सामने आया है। कैलाश साहू ने चौकी में सूचना दी कि उसकी गाड़ी लूट ली गई। इसमें एक व्यक्ति सत्येंद्र का नाम बताया। उसका मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया। जब उससे बात कि तो सामने सच आया। सत्येंद्र ने बताया कि कैलाश को उसने 25 हजार रुपए ईंट बनवाने के लिए दिए हैं। वह पैसे नहीं लौटा रहा था। जब दबाव बनाया तो खुद ने बाइक दे दी और कहा पैसे आने पर लौटा देना। अब शिकायत कर रहा है। एसपी ने मामले की जांच कराई तो कहानी झूठी लगी। इसकी पड़ताल जारी है।