कर्नाटक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर बांटी मिठाई
गुना। कर्नाटक में भाजपा की जीत और सबसे बड़ी पार्टी बनने पर भाजपाइयों ने आज पीजी कालेज रोड पर एकत्रित होकर आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया व मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम पारीक, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना बल्लू चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा, जिला उपाध्यक्ष आलोक विजयवर्गीय, जिला मंत्री महेंद्र किरार, संतोष धाकड़, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन, दीपक बल्लू चौहान, राधेश्याम किरार, सुशील दहिफले, आयुष जैन, राजेश साहू, विवेक भार्गव, ओमप्रकाश राठौर, सुरेंद्र राठौर सहित अन्य मौजूद थे।