पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजाना 4 से 5 घंटे तक हो रही बिजली गुल

रोजाना 4 से 5 घंटे तक हो रही बिजली गुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भले ही बिजली कंपनी द्वारा घरेलू कनेक्शनों पर 24 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन रोजाना 4 से 5 घंटे की कटौती ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कंपनी द्वारा की जा रही है। कस्बे में 33 केवी फीडर में रविवार रात को 11 बजकर 40 मिनट पर लाइन फाल्ट हुई जो कि रात 2 बजे चालू की गई। विभाग द्वारा मेंटीनेंस नहीं कराए जाने के कारण बार-बार लाइन में फाल्ट हो रहे हैं। गर्मियों के दिनों में कंपनी सुबह से लेकर देर रात तक बीच टुकड़ों में 4 से 5 घंटे तक बिजली गुल की जा रही है। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या झागर में बमोरी क्षेत्र आदि कस्बों में सबसे ज्यादा देखी जा रही है।जिससे आम लोगों की समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गुना से झागर के बीच कई स्थानों पर लाइन के तार पेड़ों के संपर्क में है जिससे कई बार थोड़ी तेज हवा चलने से ही लाइन में फाल्ट हो जाता है। वहीं बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि रात को केबल फाल्ट होने से सप्लाई रोकी थी, कभी कभार लाइन फाल्ट होने पर सप्लाई रोककर काम करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...