पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभियान... ग्रामीणों की समस्याएं सुन विधायक ने अधिकारियों को फोन पर दिए निर्देश

अभियान... ग्रामीणों की समस्याएं सुन विधायक ने अधिकारियों को फोन पर दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मधुसूदनगढ़| 15 साल पहले गांवों में सड़कें तो दूर पगडंडियां भी नहीं थीं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अगर विकास की इस रफ्तार को जारी रखना है, तो आपको भाजपा को साथ देना होगा। पंचायत चलो अभियान की यह यात्रा बनियाटोड़ी गांव से शुरु होकर मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के खेराड़, नसीरपुर, पीपलखेड़ा, खेजड़ा और उकावद गांव पहुंची। यहां यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा के दौरान विधायक श्रीमती मीना जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर फोन पर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण के निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि साल-2018 बेहद महत्वपूर्ण है। महत्वपूर्ण इसलिए नहीं कि मप्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, बल्कि महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि इस वर्ष भाजपा ने सभी बड़े चुनाव जीते हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देने के लिए कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है, इसलिए मैं व्यक्तिगत रूप से इसे उत्सव का वर्ष मानती हूं। दिसंबर माह में फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। यह दावा क्षेत्रीय विधायक ममता मीना ने किया।

स्वास्थ्य... संभावित कैंसर वाली महिला को उच्च उपचार के लिए रोशनी क्लीनिक किया रैफर

झागर| बमोरी ब्लाक के विलास, हिरनोदा, किशनगढ़ में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. कपिल रघुवंशी, डॉ. अरुणा रघुवंशी द्वारा महिलाओं किशोरी बालिकाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने 11 गर्भवती, 22 किशोरी बालिकाओं, 24 अन्य महिलाओं का परीक्षण किया गया। 1 अत्यधिक महावारी, 1 संभावित गर्भाशय कैंसर वाली महिला उच्च उपचार के लिए रोशनी क्लिनिक गुना रेफर किया गया। चिकित्सकों ने 84 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें से 2 दंत विकृति वाले बच्चों को डीईआईसी रेफर किया गया। 1 कुपोषित बच्ची को एनआरसी रेफर किया। शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिन शुगर, यूरिन एल्बयूमीन, ब्लडप्रेशर, मलेरिया आदि जांच की गई। शिविर में मनीष पंत फार्मासिस्ट एएनएम गीता महोबिया, सोना बंजारा, भुजबल यादव सहित अन्य मौजूद थे। महिलाओं को स्वच्छता की जानकारी देकर स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। डॉ. कपिल रघुवंशी ने गांववालों को बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष के बच्चों को तंत्रिका विकृति, जन्मजात हृदय रोग, जन्मजात मोतियाबिंद, जन्मजात बहरापन, मुड़े पैर, कटे होंठ व तालु आदि की निशुल्क सर्जरी कराई जाती है।

प्रतियोगिता... कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों ने बांटे पुरस्कार

राघौगढ़|स्वच्छता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सत्यम युवा मंडल के तत्वाधान में हिंदूपथ कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में किया गया। जिसकी अध्यक्षता अजब सिंह धाकड़ एवं विशिष्ट अतिथि अदनान यूसुफ आईटी फैकल्टी ने की। जिसमें स्वच्छता अभियान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए गौरीशंकर ओझा ने साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन सत्यम युवा मंडल के अध्यक्ष सतीश सैनी ने एवं आभार प्रदीप सैनी ने किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तौफीक अली, द्वितीय स्थान रेखा ओझा, तृतीय नीरज ओझा ने प्राप्त किया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय प ाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।

हमारा ई-मेल आईडी है m.dubey@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9926959199, 9893092468

खबरें और भी हैं...