पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कहीं हादसे की वजह न बन जाए कलेक्टोरेट परिसर में लगा सूखा पेड़

कहीं हादसे की वजह न बन जाए कलेक्टोरेट परिसर में लगा सूखा पेड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहीं हादसे की वजह न बन जाए कलेक्टोरेट परिसर में लगा सूखा पेड़

गुना | नई कलेक्टोरेट परिसर स्थित सूखे पेड़ से हादसे की आशंकाएं बन रही है। जहां पर कलेक्टोरेट के पिछले हिस्से में सीताराम कॉलोनी की ओर बनी आम लोगों की पार्किंग के लिए लगा टीनशेड के ऊपर एक सालों पुराना सूखा हुआ पेड़ खड़ा हुआ है। यह पेड़ पूरी तरह से सूख चुका है जबकि टीनशेड भी पेड़ के ऊपर ही लगा दिया गया है। इस टीनशेड के नीचे कलेक्टोरेट के कर्मचारियों सहित आम लोगों के दुपहिया और चार पहिया वाहन खड़े किए जाते हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से आम वाले आम लोग भी गर्मी से बचने के लिए कई बार इसी टीनशेड के नीचे बैठते हैं। ऐसे में तेज आंधी और हवा के दौरान यह पेड़ के कभी भी गिरने की आशंकाएं है। यदि समय रहते ही इसे कटवाया नहीं गया तो निकट भविष्य में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंकाएं प्रबल हो रही है।

खबरें और भी हैं...