पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिलीं, प्रसूता को ले गए निजी अस्पताल

विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिलीं, प्रसूता को ले गए निजी अस्पताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में 4 महिला डॉक्टर हैं। इनमें से एक विशेषज्ञ डॉक्टर भी हैं लेकिन गुना से अप-डाउन करने से प्रसूताओं को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को ऐसी ही स्थिति शाम को जिला अस्पताल में बन गई तब मजबूरी में परिजन प्रसूता को निजी अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में कुछ समय पहले तक एक भी महिला डॉक्टर नहीं थी लेकिन अब 4 हैं। इनमें से स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर डा. लेखा तिवारी पदस्थ हुई हैं जो गुना से अप-डाउन करती हैं। वहीं विशेष परिस्थिति या ऑपरेशन के दौरान इनको ऑन कॉल बुलाया जाता है। डाॅ. तिवारी के अलावा डा. कीर्ति गोलिया भी विशेषज्ञ हैं जो ट्रेनिंग पर हैं। इनके अलावा डा. रजनी छारी और ज्योति दुबे भी मेडिकल ऑफिसर के तौर पर पदस्थ हैं। शुक्रवार की सुबह सीमा शर्मा पति धर्मेन्द्र शर्मा निवासी दुर्गा कॉलोनी को जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया। सुबह से नॉर्मल महिला को जब शाम 5.30 बजे डा. छारी ने चेक किया तो महिला के बच्चे की पल्स कम होती दिखाई पड़ी।

महिला को निजी वाहन से वापस ले जाते हुए परिजन।

पदस्थ हैं तो अब बाहर से भी नहीं बुला सकते डॉक्टर

पहले विशेषज्ञ डॉक्टर की गैर मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन प्राइवेट विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाकर सीजर करवा देते थे लेकिन जब से विशेषज्ञ डॉक्टर पदस्थ हुई हैं तो अब बाहर से भी निजी चिकित्सक को नहीं बुलाया जा सकता है। इस स्थिति में गर्भवती महिलाओं के साथ उनके अटेंडरों को परेशानी का सामना उठाना पड़ता है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के चलते उनको मुख्यालय पर ही रहना चाहिए। अगर नहीं रहती हैं वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। डा. एवी मिश्रा, सिविल सर्जन अशोकनगर।

खबरें और भी हैं...