गुना|भारतीय सामाजिक उत्थान मंच रविवार 20 मई को सुबह 10:00 बजे महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर एक बैठक करेगा। जिसमें 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों का भारतीय सामाजिक उत्थान मंच के विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मान किए जाने पर विचार विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा जिला अध्यक्ष मोनू परिहार की मौजूदगी में किया जाएगा। मंच द्वारा 7 दिवसीय समर कैंप का समापन भी रविवार को किया जाएगा। बैठक विभिन्न का आयोजन किया जाएगा एवं पदों की नियुक्ति की जाएगी तथा मंच के रजिस्ट्रेशन के बारे में भी चर्चा की जाएगी।