पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का परिचय सम्मेलन 20 को भोपाल में

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का परिचय सम्मेलन 20 को भोपाल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना|अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मप्र के सानिध्य में 20 मई को भोपाल में यादव महासभा का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह गुरुजी, समाज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सिंह, ललिता यादव, सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव की मौजूदगी में होगा। सम्मेलन में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने ओर राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श सभी यादव समाज की उपस्थिति में होगा। महासभा के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक समाज बंधुओं से कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...