पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरखेड़ा लोहपाल मार्ग पर पुल बनने से बारिश में नहीं आवागमन बाधित

बरखेड़ा-लोहपाल मार्ग पर पुल बनने से बारिश में नहीं आवागमन बाधित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुना/आरोन

भाजपा सरकार आपकी अपनी सरकार हैं पिछले 70 सालों से इस गांव के लोग बरसात के दिनों में ठहर जाते हैं। क्योंकि बारिश के पानी से नदी चढ़ जाती है और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब पुल निर्माण से ग्रामीणों के कदम नहीं थमेंगे आवागमन सुविधा आसान होगी। यह बात लोहपाल पुल के भूमि पूजन के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

श्री शाक्य ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुल न होने से ग्रामीणों को खाने की वस्तु, इलाज, पढ़ाई में सभी को कष्ट उठाना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा, गांव में 68 लाख की लागत से पुल का निर्माण हो रहा हैं। गांव का विकास भाजपा सरकार में ही संभव हैं। अब आप सावधान हो जाए आने वाले दिनों में कालनेमि ओर मारीच जैसे लोग गांव-गांव घूमेंगे ओर आपको फिर से धोखा देंगे। इनके धोखे में भगवान श्रीराम और श्री हनुमान भी आ गए थे तो आप होशियार रहे।

बरखेड़ा-लोहपाल मार्ग पर स्वीकृत मध्यम पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास कर विधायक पन्नालाल शाक्य ने विधिवत पूजन -अर्चन कर पुल की नींव रखी। इस मौके पर उनके साथ सरपंच विजय सिंह यादव, विकास जैन, संतोष महाराज, महेंद्र सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, लक्ष्मण गिरी महाराज, धनपाल धाकड़, काशीराम धाकड़, डॉ. छतरसिंह धाकड़ मौजूद रहे।

विधायक पन्नालाल शाक्य ने विधिवत पूजन -अर्चन कर पुल की नींव रखी।

खबरें और भी हैं...