पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक की तरह गोवा, मणिपुर, मेघालय और बिहार में गैर भाजपा सरकारें बनवाएं: कांग्रेस

कर्नाटक की तरह गोवा, मणिपुर, मेघालय और बिहार में गैर भाजपा सरकारें बनवाएं: कांग्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजदूरों की समस्या और मांगों को लेकर सीटू ने भी किया प्रदर्शन

भास्कर संवाददाता| गुना

जिला कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन आयोजित किया। जिस आधार पर कर्नाटक में भाजपा ने सरकार बनाई। उसी आधार पर गोवा, मणिपुर, मेघालय और में भी गैर भाजपा की सरकारें बनवाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेसियों ने इसे लोकतंत्र बचाओ दिवस और भाजपा व मोदी सरकार धिक्कार दिवस के रूप में मनाने का वादा किया। शाम 5 बजे से हुए प्रदर्शन में कांग्रेस वक्ताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं का आरोप था कि भाजपा लोकतंत्र के लिए अपने हिसाब से परिवर्तित परिभाषा गड़ने लगी है। पूर्व मे गोवा, मणिपुर व मेघालय के ही साथ बिहार में सबसे बड़े दल को सरकार बनाने से वंचित रखा। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस से कम वोट पाने की खीज को कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने के लिए न बुलाकर राजनैतिक बदला ले लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा दोषी है।

कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाकर भाजपा व मोदी सरकार को धिक्कारा

सीटू ने भी किया प्रदर्शन

मजदूरों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को सीटू ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सीटू कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान सरकारों की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों को भी दोहराया गया। इसमें बड़ी संख्या में सीटू के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

बिहार में बड़ी पार्टी छोड़ गठबंधन को सरकार बनाने का मौका दिया

कांग्रेस वक्ताओं ने मोदी सरकार के ही साथ सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील से भी प्रश्न किया कि वह बताए कि गोवा, मणिपुर, मेघालय में सरकार बनाने के समय उनकी दलील गलत थी, या कर्नाटक प्रसंग में गलत है। वहीं बिहार में आरजेडी सबसे बड़ा दल था, उसे सरकार बनाने का मौका न देकर चुनाव के बाद गठबंधन को सरकार बनाने का मौका दिया। भाजपा बिहार व कर्नाटक पर से भी जबाव दें कि वह कहां गलत थी। कांग्रेसियों ने कहा कि पिछले 4 साल की दलीलों को घिसे पिटे उदाहरणों से ढकने का असफल प्रयास कर रही है। भाजपा यह भूल चुकी है कि उत्तरांचल में मुंह की खाने व कर्नाटक में जनअदालत में कांग्रेस से कम वोट पाने वाली भाजपा अब लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। जिसे कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी। प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष योगेद्र लुंबा, पूर्व नपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, हरि विजयवर्गीय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जगताप, सोबरनसिंह रघुवंशी, रविंद्र रघुवंशी, सुनील मालवीय, शकील अहमद सिद्दकी, दिनेश शर्मा, संजीव विजयवर्गीय, कवीन्द्र चौैहान आदि ने भी संबोधित किया। आभार घासीराम अहिरवार ने माना।

खबरें और भी हैं...