पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला कैदियों का अवसाद और मानसिक रोग जांचा

महिला कैदियों का अवसाद और मानसिक रोग जांचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेल में बंद महिला कैदियों और उनके साथ रहने वाले बच्चों के लिए कानूनी मदद दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप मित्तल व विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के सचिव ए के मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला जेल में बंद महिला कैदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए विधिक सहायता सुनिश्चित कराने के लिए यह 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अभियान के तहत मनोचिकित्सक राजेंद्र सिंह भाटी द्वारा अवसाद व मानसिक रूप से ग्रस्त महिला कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उन्हें यथोचित चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराई। साथ ही महिला कैदियों को जिला अस्पताल के सहयोग से निशुल्क दवा वितरित भी कराई गई। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जेल स्टाफ सहित महिला कैदी व उनके साथ रह रहे बच्चे उपस्थित रहे।

आज होगा जेल का निरीक्षण

अभियान के तहत 19 मई को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ए के मिश्रा और जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा द्वारा विधिक सहायता के लिए जिला जेल गुना के महिला वार्ड का निरीक्षण किया जाएगा। इसमें महिला कैदियों से चर्चा कर उन्हें वहां मिल रही सुविधाओं की स्थिति भी देखी जाएगी और उन्हें कानूनी मदद के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...