गायत्री परिवार का तीन दिवसीय निशुल्क आवासीय कन्या कौशल शिविर आज से
गुना| अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सहयोग से गायत्री शक्ति पीठ गुना द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क आवासीय कन्या कौशल शिविर 19 मई से शुरू किया जाएगा। इसमें बालिकाओं को जीवन जीने की कला, भारतीय संस्कृति, संस्कार, दैनिक दिनचर्या, ध्यान, योग, प्रणाम, प्राकृतिक उपचार, चिकित्सा, स्वास्थ्य, ढपली, संगीत, दैनिक पूजा पद्धति व जप आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अच्छे आचरण को अपने जीवन में उतारे, अपने कौशल का प्रदर्शन कर समाज मे व्याप्त कुरीतियों से लड़कर समाज निर्माण, परिवार निर्माण व राष्ट्रनिर्माण में सहयोगी बनने व नारी जागरण में अपना पुरुषार्थ लगाने के यह शिविर लगाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी सुनील सेन ने बताया कि शिविर में 12 साल से ज्यादा उम्र की बालिकाओं के गायत्री शक्तिपीठ गुना पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। यह शिविर ट्रस्ट मंडल और महिला मंडल के सहयोग लगेगा। प्रमुख ट्रस्टी मोहन प्रसाद शर्मा सभी से इसमें अपनी बेटियों का पंजीयन कराकर शामिल कराने की मांग की है। यह शिविर बालिकाओं में कौशलता लाने, मनोबल बढ़ाने और उनके अंदर अच्छे बुरे की सही पहचान कर पाने की समझ विकसित करना करने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है।