पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चित्रगुप्त गृह निर्माण सोसायटी के चुनाव में बारेलाल पैनल की एकतरफा जीत

चित्रगुप्त गृह निर्माण सोसायटी के चुनाव में बारेलाल पैनल की एकतरफा जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| श्री चित्रगुप्त गृहनिर्माण समिति मर्यादित गुना के अध्यक्ष सहित सभी पदों का चुनाव 25 मई को होगा। इसके लिए सुबह 12 बजे से मतदान होगा जिसमें सभी 9 संचालक पदाधिकारियों का चयन करेंगे। इससे पहले सोमवार को सोसायटी के 9 संचालक पदों के लिए मतदान कराया गया। जिसमें बारेलाल पैनल ने विजयी रहा। चुनाव प्रक्रिया की विधिवत शुरूआत के बाद 14 मई को नामांकन पत्र भरे गए। नाम वापसी के दौर के बाद सोमवार को मतदान कराया गया। इसमें 105 मतदाताओं में से कुल 82 ने अपने मतपत्र का इस्तेमाल किया। अंतिम परिणाम अनुसार कृष्णगोपाल प्रेमनारायण को 67, रामस्वरूप माथुर कोमलप्रसाद को 66, रजनीश कुमार जयप्रकाश 65, रानी क्षत्रिय राजसिंह 65, गायत्रीबाई आनंद सिंह 64, दिनेश कुमार प्रेमनारायण 63, बारेलाल सरदार सिंह 63, राजीवप्रकाश कैलाश नारायण 63 एवं पर्वतसिंह कैलाश नारायण को 63 मत प्राप्त हुए।

खबरें और भी हैं...