पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संजय स्टेडियम में बनेगी शहर की पहली टर्फ पिच

संजय स्टेडियम में बनेगी शहर की पहली टर्फ पिच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए शहर की पहली टर्फ पिच का निर्माण अगले एक माह में हो जाएगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी। इसका निर्माण नगर पालिका करवा रही है। पिच बनाने के लिए इंदौर से क्यूरेटर भी बुलाए जाएंगे। सांई क्रिकेट अकादमी के सुनील कुशवाह ने बताया कि सोमवार को इसका भूमिपूजन अनमोल सलूजा द्वारा किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी मनोज पलिया, आशीष गलगले, कपिल नामदेव, राम रघुवंशी आदि भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अभी तक शहर में सिर्फ सीमेंटेड टर्फ है, जिस पर ठीक से प्रैक्टिस नहीं होती। ऐसी पिच पर गेंद हमेशा तय गति व उछाल से आती है। जबकि टर्फ पिच पर गेंद की गति, उछाल व घुमाव में कभी भी बदलाव हो सकता है। इससे अभ्यास ठीक से होता है।

खबरें और भी हैं...