- Hindi News
- National
- अगले तीन दिन लू का अलर्ट, 460 तक पहुंच सकता है तापमान, रात का पारा 300 पर आया
अगले तीन दिन लू का अलर्ट, 460 तक पहुंच सकता है तापमान, रात का पारा 300 पर आया
13 घंटे सूरज की तपिश और राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण अंचल में भीषण गर्मी
भास्कर संवाददाता | गुना
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है लगातार तीसरे साल पारा इस स्तर तक पहुंचेगा। इस समय सूरज की तपिश 13 घंटे से भी ज्यादा समय तक बनी रहती है। साथ ही राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं भी तापमान लगातार बढ़ा रही हैं। सोमवार को तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया । इसके अलावा रात का रात में भी राहत नहीं मिल रही है और पारा 30 डिग्री पर पहुंच गया।