पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुमठियां जल गई तो कमाने का कोई साधन नहीं, व्यापारी संघ ने कहा मुआवजा दें

गुमठियां जल गई तो कमाने का कोई साधन नहीं, व्यापारी संघ ने कहा- मुआवजा दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| कोतवाली गली स्थित 4 गुमठियां आग में जलकर खाक हो जाने की वजह से इनके परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दुकानों से ही 4 परिवार की गृहस्थी चल रही थी। इस मामले में व्यापारी संघ ने संबंधित व्यक्तियों को सहायता देने की मांग की है। 19-20 मई की रात कोतवाली गली स्थित यह गुमठियां जल गई थी। एक-एक कर चार गुमठी जली थीं, समय पर आग पर काबू पा लिया नहीं तो 10 और गुमठी चपेट में आ सकती थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी। वहीं लक्ष्मीगंज-सदर बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष घासीराम अहिरवार ने कहा कि छोटे दुकानदार थे, इनकी मदद की जाए।

खबरें और भी हैं...