पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छीपोन के बंजारापुरा में सवा 2 साल पहले की घटना

छीपोन के बंजारापुरा में सवा 2 साल पहले की घटना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छीपोन के बंजारापुरा में सवा 2 साल पहले की घटना

भास्कर संवाददाता | गुना

स्कूल में घुसकर शिक्षक के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले आरोपी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।

आरोपी जेमा पुत्र लाला बंजारा निवासी बंजारापुरा छीपोन ने स्कूल में घुसकर शिक्षक से शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे, नहीं देने पर मारपीट कर दी थी। मामले में पैरवी करने वाले एडीपीओ हरिओम वर्मा ने बताया कि जेएमएफसी गुना जे बी एस राजपूत की कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। आरोपी ने बीती 8 फरवरी 2016 को दोपहर पौने तीन बजे स्कूल में घुसकर शिक्षक लाखन सिंह के साथ स्कूल में बच्चों को पढ़ाते समय उलटी कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी थी।

बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने सभी पक्षों की सुनाई के बाद आरोपी को 2 साल सश्रम कारावास और 500- 500 रुपए के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।

खबरें और भी हैं...