पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीनागंज कुंभराज, सिरसी रूट के लिए आईं तीन बसें

बीनागंज-कुंभराज, सिरसी रूट के लिए आईं तीन बसें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेढ़ साल इंतजार के बाद 36 में से 3 इंटरसिटी बसें आ चुकी हैं जो इस माह अपने-अपने मार्ग पर दौड़ने लगेगी। हालांकि अब तक परमिट नहीं मिला है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीनागंज, कुंभराज और सिरसी मार्ग पर यह बस चलेंगी। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, दिल्ली, जयपुर के लिए लोगों को भी बसें आने तक का इंतजार करना पड़ेगा। इंटरसिटी बस योजना को हरी झंडी मिलने के बाद से ही इस प्रक्रिया में पूरा डेढ़ साल लग गया।

इंतजार था कि बसें समय पर आ जाएंगी लेकिन टेंडर प्रक्रिया और इनकी बनवाई में ज्यादा समय लग गया। हालांकि 3 बसें आने से उम्मीद जागी है, कि यह प्रोजेक्ट अब गति पकड़ लेगा। नगर पालिका का कहना है कि जो बसें आई हैं, वे ग्रामीण क्षेत्र में चलाई जाएंगी ताकि गरीबों को सीधा लाभ मिले। बस कुंभराज, बीनागंज और सिरसी मार्ग पर चलेंगी। सिरसी मार्ग ऐसा है, जहां सवारियों को वाहन की सुविधा कम मिलती है लेकिन अब इससे सीधा लोगों को लाभ मिलेगा। इनके परमिट के लिए आरटीओ में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, दिल्ली जाने वाली बसें एसी होंगी

दो चरणों के टेंडर हुए, कुल 72 बसें चलना हैं

शहर से कुल 72 बसें चलनी है, दो चरण में टेंडर हो चुके हैं। पहले चरण में 24 और दूसरे चरण के लिए 12 बसें को टेंडर हुआ है। पहले चरण के तहत ही 3 बसें मिली है। इसके साथ ही अन्य भी मिलने वाली है। अधिकारियों का कहना है कि तीसरे चरण के टेंडर होना शेष हैं, इस प्रोजेक्ट के तहत 36 बसें और मिलेंगी।

इन जगहों पर चलेंगी बस

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, दिल्ली, जयपुर तक बसें चलेंगी। अमृत योजना के तहत लोन पर यह बसें ऑपरेटरों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। लंबे मार्ग की बसों में एसी होगा।

यह है खासियत

दो हथौड़े : आपात स्थिति में खिड़की तोड़ने के लिए यात्रियों के लिए दो हथौड़े रखे गए हैं। आगे और पीछे की सीट पर बैठे यात्री इन हथौड़े का विशेष स्थिति में उपयोग कर सकते हैं। बस के स्टॉफ को भी आपात स्थिति के लिए दो हथौड़े रखे गए हैं। जिससे कांच तोड़कर बाहर निकला जा सकता है।

3 रंग : बस में 3 रंग हैं, हरा, सफेद और केसरिया, इसके अलावा इसमें अशोक चित्र, सेवा सूत्र और अमृत परियोजना का चित्र बना हुआ है।

32 सीटर : बस 32 सीटर है, इसमें जितने सीट उतनी की सवारी बैठेगी। ज्यादा बिठाने पर कार्रवाई होगी।

फर्स्ट एड बॉक्स : विशेष परिस्थिति या चोट आने पर यात्री की सुविधा के लिए प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स भी रखा गया है। इसमें सभी जरुरी दवाएं रहेंगी।

खबरें और भी हैं...