पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश स्तरीय सम्मान पाने वाले झागर अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हो रही डिलेवरी

प्रदेश स्तरीय सम्मान पाने वाले झागर अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हो रही डिलेवरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैटरी खराब होने से 2 साल बंद पड़ा है झागर सब सेंटर का इनवर्टर

भास्कर संवाददाता | गुना

बमोरी के झागर के उप स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल की टॉर्च, मोमबत्ती और चिमनी के उजाले में प्रसूताओं की डिलेवरी कराई जा रही है। अस्पताल का इनवर्टर खराब होने से ऐसे हालात बने हैं। हैरानी की बात तो यह है कि अस्पताल का इनवर्टर की बैटरी 2 साल से खराब पड़ी हुई है, लेकिन अभी तक इन्हें ठीक नहीं कराया गया है। इस अस्पताल को बेहतर सुविधाओं के लिए सीएम सम्मानित कर चुके हैं। दरअसल मंगलवार को चली आंधी की वजह से शाम 5: 30 बजे से ही पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। इसी दौरान जहां आई प्रसूता लीलाबाई के पति इंदरसिंह बंजारा का आरोप है कि डिलेवरी शाम 6:30 बजे अंधेरे में मोबाइल की राेशनी में कराई गई। हालांकि झागर उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सुरेश नामदेव का कहना है कि मंगलवार को तीन डिलेवरी कमलबाई प|ी कल्लू लोधा मोड़का, लीलाबाई प|ी इंदरसिंह बंजारा और उमाबाई प|ी अनिल बैरागी की हुई थी। तीनों ही डिलेवरी दिन में सुबह के वक्त हुई थी। आंधी में कल लाइट चली जाने से परेशानी हुई है। हम इनवर्टर को भी जल्दी ही ठीक कराएंगे। वैसे हमारे झागर अस्पताल की बिजली नहीं जाती है।

उत्कृष्ट कार्य के लिए झागर को मिला है सम्मान

झागर अस्पताल को बीते महीने ही उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल में मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया था। इसमें अस्पताल चालू होने से वर्ष 2007 से अभी तक बैगर चिकित्सक के सुरक्षित प्रसव कराने को लेकर झागर उप स्वास्थ्य केंद्र को भोपाल में सम्मानित किया है ।



खबरें और भी हैं...