पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योगाभ्यास...कॉलेज छात्रों को योग अभ्यास कराकर बताए तनाव मुक्ति के उपाय

योगाभ्यास...कॉलेज छात्रों को योग अभ्यास कराकर बताए तनाव मुक्ति के उपाय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामनेर| पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व तैयारी कराते हुए बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन कोटा राजस्थान में गुना मप्र से पहुंचे पतंजलि योग प्रचारक चंद्रभान ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को योग की क्रियाएं कराई गई। जिसमें सभी प्रकार के प्राणायाम, भस्त्रिका, कपालभांति, अग्निसार क्रिया, उज्जई प्राणायाम, अनुलोम विलोम, ब्राह्मरी उदगीत ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया। साथ ही विधिवत तरीके से योग आसन करने का सुझाव भी दिया। सभी प्रकार के आसनों का अभ्यास सूक्ष्म व्यायाम यौगिक, जोगिंग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर छात्रों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहने के उपाय बताए। सभी को नियमित दिनचर्या नियमित आहार के विषय पर उदबोधन दिया।

खबरें और भी हैं...