किसानों ने नपा अध्यक्ष से कहा कृषि उपज की शीघ्र कराएं तौल
गुना|नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा ने दशहरा मैदान पहुँचकर किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। किसानों ने तौल शीघ्र कराए जाने की मांग की। इस संबंध में श्री सलूजा ने जिला प्रशासन से चर्चा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में जो अच्छा हो सकेगा वह किया जाएगा। श्री सलूजा ने बताया कि जिले भर के किसान दशहरा मैदान में अपनी उपज लेकर रुके हुए हैं, उन्हें नगरपालिका द्वारा पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही शीतल जल के भी इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने नगर की सेवा-भावी संस्थाओं से किसानों के लिए छाया का इंतजाम करने एवं शीतल जल की प्याऊ दशहरा मैदान में लगाने का आग्रह किया है।