पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहरिया के बाद लोधा समाज ने भी जुआ सट्टा, शराब पर लगाया प्रतिबंध, निगरानी रखने बनाईं समितियां

सहरिया के बाद लोधा समाज ने भी जुआ-सट्टा, शराब पर लगाया प्रतिबंध, निगरानी रखने बनाईं समितियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहरिया समाज के बाद शराब बंदी सहित अन्य सामाजिक बुराइयां त्यागने को लेकर लोधा समाज में भी बड़ा परिवर्तन होने लगा है। इसके लिए लोधा समाज ने राघौगढ़ के आवन गांव से पहल शुरू कर दी है। इसके लिए गुरूवार शाम 7 से आवन गांव के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में लोधा समाज की बैठक (महापंचायत) आयोजित की गई। रात 10:30 बजे तक 300 समाज बंधुओं की मौजूदगी में हुई इस बैठक में समाज सुधार के लिए कई अहम फैसले लिए गए। इसमें जुआ खेलने, सट्टा लगाने, शराब पीने और गांजा पीने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी निगरानी के लिए बाकायदा अलग- अलग निगरानी समितियां बनाई गई है।

गुना के 202 गांव, बस्तियों में 60 हजार लोधा समाज : गुना जिले में लोधा समाज बड़ी संख्या में निवास करता है। शहर सहित जिले के 202 विभिन्न गांव, बस्तियों और मोहल्लों में 60 हजार लोधा समाज के लोग है। यह शहर के गोपालपुरा, हिलगना और राघौगढ़ के आवन, पगारा सहित अन्य गांवों में बड़ी संख्या में रहते हैं।

महापंचायत: आवन गांव में समाज सुधार के लिए कई अहम फैसले लिए

पहले देंगे समझाइश फिर भी नहीं माने तो समाज

की निगरानी समिति लगाएगी दंड

लोधा समाज महापंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारी मांगीलाल पटेल, नंदकुमार शिक्षक, बुंदेलसिंह भोपाल, कल्याण सिंह, लेखराज सिंह, दीवान सिंह, गुलाबसिंह, हंसराज लोधा आदि ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि यदि समाज का कोई भी व्यक्ति उन सामाजिक बुराइयों को करते हुए पाया जाता है जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है, उनमें लिप्त पाया जाता है तो समिति पहले उसे महापंचायत के सामने समझाइश देगी। फिर भी नहीं माना तो पुलिस के हवाले कर कानूनी कार्रवाई कराएगी। यदि इसके बाद भी नहीं माना तो समाज की निगरानी समिति महापंचायत बुलाकर सामाजिक दंड लगाएगी।

बैठक में समाज सुधार के लिए हुए यह फैसले

समाज का कोई भी व्यक्ति न तो जुआ खेलेगा और न ही सट्टा लगाएगा। अक्सर गांव में फुर्सत में ग्रामीण गांव की चौपालों में ताश खेलते थे इसे भी प्रतिबंधित किया गया है।

समाज का कोई भी व्यक्ति शराब और गांजा नहीं पिएगा ।

गांव में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए 10- 10 युवाओं की टीम रोजाना रात को गश्त करेगी।

खबरें और भी हैं...