पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन मांगने कलेक्टोरेट पहुंचीं 39 नर्सें, कलेक्टर नहीं मिले तो लौटीं

वेतन मांगने कलेक्टोरेट पहुंचीं 39 नर्सें, कलेक्टर नहीं मिले तो लौटीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्लर्क की लापरवाही से अटका वेतन

भास्कर संवाददाता |गुना

जिला अस्पताल में 7 माह पहले नियुक्त हुईं 39 नर्सों का वेतन नहीं मिला ताे वे शुक्रवार को कलेक्टोरेट पहुंची पर वहां कलेक्टर नहीं मिलने से लौट आईं। हालांकि ज इस मामले में एकाउंटेंट से जवाब- तलब किया गया था। इसके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव सिविल सर्जन से सीएमएचओ को भेजा है। जनसुनवाई में नर्सेंं एकत्रित होकर पिछले दिनों पहुंची थीं, उनका कहना था कि एकाउंटेंट सौरभ साहू ने वेतन नहीं निकाला। इस मामले में एसडीएम डीके शुक्ला ने अस्पताल के एकाउंटेंट से कारण पूछा तो वह उसने से ही बहस करने लगा था। उसे नोटिस दिया गया था।

जल्द वेतन मिल जाएगा

सिविल सर्जन ने बताया कि 31 नर्सों का डाटा एकत्रित हो चुका है। प्रान नंबर आ चुके हैं। जिन नर्सों का प्रान नंबर नहीं आया, वह जल्द आ जाएगा। इसके बाद उन्हें वेतन मिलेगा। यह प्रक्रिया चल रही है। ट्रेजरी में पूरा डाटा हम भेज चुके हैं।

खबरें और भी हैं...