गुना | बेटी की विवाह के लिए एक दलित महिला ने 10 हजार रुपए उधार लिए तो उसकी जमीन पर ही दबंग ने कब्जा कर लिया। इससे महिला परेशान है। उसने कलेक्टर को शिकायत की है। बमोरी तहसील, फतेहगढ़ थाना के ग्राम सिलावटी निवासी गुलाब बाई सेहरिया का कहना है कि राजस्व विभाग के 10 बीघा भूमि पर वह वर्षों से खेती कर रही थी। गांव के ही चंदन सिंह ने 10 हजार उधार दिए, कहा कि डेढ़ लाख और दूंगा लेकिन बाद में इंकार कर दिया। महिला का कहना है कि मेरी जमीन कब्जे में ली। वापस दिलाई जाए।