मंडी खरीदी केंद्रों पर ट्रॉलियों की लगी कतार और किसानों की परेशानी को देखते हुए रविवार को भी खरीदी की गई। शाम तक 170 ट्राॅली चने की तुलाई हुई। इसके अलावा 20 ट्रक माल भी गोदामों में भेजा गया।
शहर के नानाखेड़ी स्थित गल्ला मंडी में बनाए गए गुना और छीपोन केंद्र पर रविवार को भी तुलाई चलती रही। इसके अलावा यहां से बीज निगम में शिफ्ट किए गए बमोरी केंद्र पर भी तुलाई हुई। मंडी सचिव रियाज अहमद ने बताया कि कलेक्टर ने रविवार को भी तुलाई चालू करने के निर्देश दिए थे। शाम तक बमोरी केंद्र पर 100 ट्राॅली, गुना पर 30 और छीपोन केंद्र पर 40 ट्राॅली चने की तुलाई हुई। इसके अलावा 150 से ज्यादा किसानों की तुलाई के लिए टोकन जारी कर दिए गए। वहीं इन केंद्रों पर सुविधाएं भी बढ़ा दी गई हैं। ताकि किसानों को परेशानी न हो।
कलेक्टर ने देखा था हर केंद्र, इसके बाद हुई व्यवस्था
कलेक्टर बी विजय दत्ता ने शनिवार को खरीदी केंद्रों को देखा था, उन्होंने किसानों से भी चर्चा की थी। इस दौरान कुछ कमियां थी तो उन्हें ठीक करने के लिए कहा था। किसानों के अलावा कांग्रेस ने भी छुट्टी के दिन भी खरीदी चालू करने की मांग उठाई थी। इस वजह से कलेक्टर ने रविवार को भी तुलाई चालू रखवाई।
अफरातफरी खत्म
गुना मंडी में खरीदी केंद्र पर तुलाई को लेकर आ रही समस्या को देखते हुए की गई व्यवस्थाओं से राहत