गुना | सकतपुर में एक निजी प्लॉट में लगे मोबाइल टावर में अचानक करंट आ गया। इसी दौरान उससे संपर्क में आई एक गाय को तेज झटका लगा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोग टावर के आसपास एकत्रित हो गए। इसके बाद उस व्यक्ति को सूचना दी गई, जिसकी जमीन पर यह टॉवर लगा है। बाद में कंपनी वाले पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। पता चला कि बिजली के कुछ तार खुले थे, जिसके कारण यह स्थिति बन गई थी। लोगों ने बताया कि यह मोबाइल ऑपरेटर कंपनी जियो का टावर है।