पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीच की 4 गुमठियां जलकर खाक, आसपास की 10 10 दुकानों में चिंगारी तक नहीं पहुंची

बीच की 4 गुमठियां जलकर खाक, आसपास की 10-10 दुकानों में चिंगारी तक नहीं पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवाली के पास गुमठियों में देर रात आग लग गई।

आगजनी के शिकार हुए एक दुकानदार पर ही है दूसरे दुकानदारों को शक

भास्कर संवाददाता | गुना

कोतवाली गली स्थित 4 गुमठियों में 19-20 मई की दरमियानी रात को आग लग गई। यह गुमठियां ठीक बीच में थी और इनके दोनों ओर लगभग 10-10 और दुकानें थीं। इन दुकानों को मामूली सा भी नुकसान हीं हुअा। यही वजह है कि दुकानदारों का शक है कि किसी ने आग लगाई है। उनका शक एक दुकानदार पर ही था, जिसके दुकान खुद इस आगजनी का शिकार हुई। उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद रहे नेता प्रतिपक्ष सुनील मालवीय ने बताया कि रात में उनके एक रिश्तेदार को अस्पताल लाया गया था और वे उन्हें ही देखने आए थे। रात करीब एक बजे के आसपास वे बाहर निकले तो किसी ने बताया कि आग लग गई है। उन्होंने वहां जाकर देखा तो चार गुमठियां लपटों में घिरी थीं।

फायर ब्रिगेड... फिर लेट-

लतीफी का आरोप

इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड पर फिर से लेट-लतीफी का आरोप लग रहा है। घटनास्थल से बमुश्किल डेढ़ किमी दूरी से उसे आने में 25 मिनट लग गए। मौके पर मौजूद रहे नेता प्रतिपक्ष का कहना था कि तीन-चार दिन पहले जयस्तंभ चौराहे पर लगी आग को बुझाने में भी फायर ब्रिगेड की लेट-लतीफी सामने आई थी।

साजिश का आरोप : एक दुकानदार राजू अहिरवार ने आरोप लगाया कि पास के ही एक दुकानदार ने आग लगाई है। एक ही दिन पहले ही उस दुकानदार ने उन्हें आग लगाने की धमकी दी थी। उनका कहना था कि आरोपी दुकानदार ने लोन लिया है और उसे चुकाना न पड़े इसलिए उसने अपनी दुकान में आग लगाई ।

खबरें और भी हैं...