पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म विशेष के खिलाफ फेसबुक पर डाली पोस्ट, युवक पर मामला दर्ज

धर्म विशेष के खिलाफ फेसबुक पर डाली पोस्ट, युवक पर मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | धर्म विशेष के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेज करने के मामले में एक किशोर पर मामला दर्ज किया गया। फेसबुक हुए इस मैसेज से शांति भंग होने का खतरा था, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। मामला आईजी तक पहुंचा तो एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुस्लिम समाज उपाध्यक्ष घोसीपुरा निवासी मोहसिन कुरैशी ने इस मामले में कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। किशोर ने दो दिन पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए विशेष धर्म के प्रति टिप्पणी भरा मैसेज किया था। इससे लोगों में नाराजगी थी। कुंभराज में हुए तनाव के बाद से ही सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ मैसेज करने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद भ विशेष धर्म के खिलाफ मैसेज किया। सामाजिक संगठनों द्वारा यह मामला आईजी के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद एसपी निमिष अग्रवाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में धारा 144 के उल्लंघन पर धारा 188 एवं 294 व 295 ए के तहत किशोर पर मामला दर्ज किया गया। जांच में यह पता चला है कि कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए किशोर से यह मैसेज करवाया। पुलिस अब उन शरारती युवकों को भी तलाश रही है।

खबरें और भी हैं...